DGP कप 2026 का भव्य आगाज, रोमांचक मुकाबलों ने जीता दर्शकों का दिल
भोपाल में डीजीपी कप 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें उद्घाटन मुकाबलों में पत्रकार एकादश ने आईपीएस एकादश को हराया, जबकि हाई-स्कोरिंग मैच में GB PHQ ने भोपाल पुलिस को मात दी।
भोपाल: राजधानी भोपाल के नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड में डीजीपी कप 2026 (28वां संस्करण) का भव्य शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष सशस्त्र बल) चंचल शेखर मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं पत्रकार भी उपस्थित रहे।

भव्य उद्घाटन, परेड से हुआ आगाज
टूर्नामेंट की शुरुआत पुलिस टीमों की शानदार परेड से हुई, जिसमें मध्यप्रदेश पुलिस की 11 टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी देकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया, जिससे पूरे मैदान में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पत्रकार एकादश vs आईपीएस एकादश: रोमांचक मुकाबला
पहले मुकाबले में पत्रकार एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 154 रन बनाए। टीम की ओर से विवेक ने 74(33) और अश्विन ने 40(25) रनों की अहम पारी खेली। जवाब में आईपीएस एकादश 148 रन ही बना सकी। विनय ने 53(21) और नागेंद्र सिंह ने 30(17) रन , रियाज इकबाल ने 27 (13), युसूफ कुरैशी ने 17 (24) रनों का योगदान दिया। लेकिन टीम लक्ष्य से 6 रन पीछे रह गई। आईपीएस एकादश की ओर से अरुण सिंह ने 3 विकेट व नागेंद्र सिंह, रवि द्विवेदी,रविंद्र परिहार ने एक-एक विकेट झटके।पत्रकार एकादश की ओर से विवेक,विक्रम एवं फूलचंद ने एक-एक विकेट झटके।
जीबी पीएचक्यू vs भोपाल पुलिस: हाई-स्कोरिंग मैच
टूर्नामेंट के आधिकारिक पहला मैच में GB PHQ और भोपाल पुलिस के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए GB PHQ ने 236 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान संदीप सूर्यवंशी (79), प्रज्ञानंद बालरे (82) और हिमांशु तिवारी (40) ने शानदार बल्लेबाजी की। भोपाल पुलिस की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुनील चंद्र ने 3 व बिट्टू ने 2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा, भोपाल पुलिस की दमदार कोशिश
236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भोपाल पुलिस ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की और 215 रन बना लिए। सर्वेश यादव ने 95 और सौरव ने 48 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। GB PHQ की ओर से संतोष सिंह ने 3, अंकुश ने 2 व योगेश ने 1 विकेट झटका । मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिला।
sanjay patidar 
