किसानों से CM की अपील- हर समस्या का संवाद से होगा समाधान, आम जनता परेशान न हो यह भी हमारी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान हित सर्वोपरि है, उनके सुझावों का सम्मान होगा, सरकार और किसानों के बीच संवाद जारी रहेगा, किसानों से जुड़े विषयों के लिए सरकार ने समिति का गठन किया
Bhopal। मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अन्नदाताओं के हित में एक ओर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, तो दूसरी ओर वे लगातार किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों से भी अवगत हो रहे हैं।
राजधानी भोपाल में आंदोलन कर रहे किसानों के संबंध मेें मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा है कि प्रदेश सरकार पूरे मध्यप्रदेश में 'कृषि कल्याण वर्ष' मना रही है और किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों के साथ सतत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना और कृषि को अधिक समृद्ध और लाभकारी बनाना है।
किसानों ने जुड़े विषयों के लिए समिति का गठन
सीएम Dr. Mohan Yadav ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि किसानों से जुड़े विषयों पर संवाद और समाधान के लिए सरकार ने एक समिति का गठन किया है। यह समिति किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुन रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को कृषि मंत्री Aidal Singh Kansana को किसानों से चर्चा के लिए भेजा गया था, वहीं आज कृषि मंत्री समेत, मंत्री Krishna Gaur, Vishvas Sarang, Rakesh Singh,विधायक Rameshwar Sharma और वरिष्ठ अधिकारियों का दल किसानों से संवाद करेगा।
किसान हित सर्वोपरि, जनता को न हो परेशानी
मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने कहा कि राज्य सरकार सदैव किसानों के साथ खड़ी है और उनके सकारात्मक सुझावों का स्वागत करती है। सरकार किसानों की हर व्यावहारिक समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और संवाद के माध्यम से हर विषय का सकारात्मक निराकरण करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं, लेकिन आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसकी चिंता करना भी सभी पक्षों की साझा जिम्मेदारी है। सरकार बातचीत और आपसी सहमति के माध्यम से हर समस्या का समाधान निकालने में विश्वास रखती है।
किसान संगठनों से मुख्यमंत्री ने की अपील
मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय किसान संघ सहित सभी किसान संगठन प्रदेश के किसानों और जनता के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जब सभी का उद्देश्य किसानों की बेहतरी है, तब संवाद और सहयोग के माध्यम से बेहतर परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे।
Varsha Shrivastava 
