इंदौर में YEF भारत समिट : CM ने कहा- MP औद्योगीकरण में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला राज्य

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में YEF भारत समिट 2025 का आयोजन 20 दिसंबर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। इस एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

इंदौर में YEF भारत समिट : CM ने कहा- MP औद्योगीकरण में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला राज्य

इंदौर: आर्थिक राजधानी इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित YEF भारत समिट 2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिरकत की। यंग एंटरप्रेन्योर्स फोरम समिट 2025 के कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों के माध्यम से उद्यमिता, नवाचार, स्टार्टअप इकोसिस्टम, राष्ट्रीय विकास और वैल्यू-बेस्ड बिज़नेस मॉडल पर गहन चर्चा हुई। समिट में 1000 से अधिक नए उद्यमियों ने भागीदारी की।

एमपी के कई सेक्टर्स में अपार संभावनाएं: सीएम 

समिट को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 32 लाख करोड़ रुपए के MoU साइन हुए हैं, जिनमें से 6 लाख करोड़ रुपए के निवेश का पहले ही भूमि पूजन हो चुका है। और 25 दिसंबर को 2 लाख करोड़ के निवेश का भूमिपूजन- लोकार्पण एक स्थान पर होगा, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। सीएम ने आगे कहा कि यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती पर गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई सेक्टरर्स में अपार संभावनाएं हैं।

अपने उसूलों से समझौता नहीं करना: ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि नैतिकता और उसूलों के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने उसूलों से समझौता करता है, वह कभी सफल नहीं हो सकता। सिंधिया ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रात को सोने से पहले हमें खुद को आईने में देखना होता है, इसलिए कभी भी गलत रास्ता नहीं चुनना चाहिए क्योंकि अंततः हमें खुद को ही जवाब देना पड़ता है।

कार्यक्रम से पहले इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर पहुंचे मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य विकास की गति को और तेज करना है, जिसमें इंदौर जैसे महानगरों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने इंदौर मेट्रो और शहर के बुनियादी ढांचे में हो रहे सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में इंदौर देश के अग्रणी महानगरों में मजबूती से खड़ा होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश एक साल में दो शहरों में मेट्रो ट्रेन चलाने वाला पहला प्रदेश है। साल 2025 दिसंबर माह का अंतिम सप्ताह भी मप्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने इंदौर और भोपाल के मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को 2047 विजन के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। साथ ही उन्होंने इसी सप्ताह में ग्वालियर में उद्योग के लिए महत्वपूर्ण दिन होगा। प्रदेश में 4 नवीन मेडिकल कॉलेज की भी सौगात मिलने वाली है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल मेट्रो के शुभारम्भ को लेकर प्रदेश वासियों को बधाई भी दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हाल ही में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और आगामी विकास योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार जनहित के कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के लिए संकल्पित है।