ग्वालियर दौरे पर नरेंद्र सिंह तोमर, सावन मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में सजा सावन मेला, परिवार सहित आने की अपील, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने लिया विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा
सावन के पावन महीने में ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित सावन मेले का विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भ्रमण किया। उन्होंने मेले की रौनक के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सावन की फुहारों के बीच मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं, झूलों, खान-पान और मनोरंजन की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में पहुंच रहे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियरवासियों से परिवार सहित मेले में पहुंचने और सावन की खुशियों का आनंद लेने का आग्रह किया। मेले में मनोरंजन के साथ बच्चों के लिए विशेष आकर्षण भी तैयार किए गए हैं।
सावन मेले में नरेंद्र सिंह तोमर की तस्वीरें:-







Varsha Shrivastava 
