PM मोदी ने किया भोपाल मेट्रो का शुभारंभ, 21 दिसंबर से मिलेगी सेवा
भोपाल में मेट्रो सेवा शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और आम लोगों को तेज़, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा।
भोपाल: भोपाल में आज से मेट्रो शुरू हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली मेट्रो का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन तक 7 किलोमीटर का सफर किया।

भोपाल मेट्रो के शुभारंभ को लेकर आज शाम 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर को और खास बनाते हुए दोनों नेताओं ने मेट्रो ट्रेन में यात्रा भी की और आम यात्रियों की तरह सफर का अनुभव लिया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल रूप से जुड़े।
भोपाल मेट्रो को शहर के शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया। इससे न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने की बात कही गई, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आने की संभावना जताई गई। मेट्रो सेवा के शुरू होने से भोपाल के एक आधुनिक और स्मार्ट शहर के रूप में नई पहचान की ओर बढ़ने की उम्मीद व्यक्त की गई।

सुभाष नगर से AIIMS तक, 8 स्टेशन
प्राथमिक चरण में ऑरेंज लाइन का 6.22 किमी प्रायोरिटी कॉरिडोर (सुभाष नगर से AIIMS तक, 8 स्टेशन) शुरू होगा।
आम जनता के लिए व्यावसायिक सेवाएं 21 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी (सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक, रोज़ 17 ट्रिप)
किराया: न्यूनतम ₹20 से शुरू, अधिकतम ₹40-70 तक (इंदौर मेट्रो की तरह फ्री राइड या छूट नहीं)।
यह परियोजना शहर में ट्रैफिक जाम कम करने, प्रदूषण घटाने और आधुनिक परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है। भोपाल अब मेट्रो सिटी बनने की ओर अग्रसर है!
pushpendra 
