छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, CM साय ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने राज्य के कर्मचारी और अधिकारियों के लिए राहत भरा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि अब प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर महंगाई भत्ता मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, CM साय ने की घोषणा

रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने राज्य के कर्मचारी और अधिकारियों के लिए राहत भरा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि अब प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर महंगाई भत्ता मिलेगा।

यह घोषणा मुख्यमंत्री ने रविवार को राजधानी रायपुर के रोहनीपुरम में आयोजित राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन के दौरान में की। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री साय भी अधिवेशन में पहुंचे और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनके हित में यह बड़ा ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है। यानी महंगाई भत्ते में सीधे 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले के बाद कर्मचारी संघ और वहां मौजूद कर्मचारियों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।

सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों कर्मचारी और अधिकारी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे और उनकी आर्थिक स्थिति को राहत मिलेगी। कर्मचारियों के लिए यह फैसला नए साल से पहले सरकार की ओर से एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।