वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर रॉबिन उथप्पा का सवाल, बोले– किस्मत के भरोसे खेलते हैं
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं. जानिए आईपीएल 2025 और अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन की पूरी कहानी
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे Vaibhav Sooryavanshi पिछले एक साल से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण लगातार चर्चा में हैं. मात्र 14 साल की उम्र में उन्होंने घरेलू और बड़े टूर्नामेंटों में ऐसी ताबड़तोड़ पारियां खेली हैं, जिसने उन्हें भारत का ‘राइजिंग स्टार’ बना दिया है. हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर Robin Uthappa ने उनकी बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठाए हैं.
उथप्पा बोले – किस्मत पर ज्यादा निर्भर हैं सूर्यवंशी
हाल ही में जियोस्टार पर बातचीत करते हुए रॉबिन उथप्पा ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में किस्मत का रोल ज्यादा दिखाई देता है.
उथप्पा ने कहा,
मैंने वैभव को काफी करीब से देखा है. वह शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन जब आप उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं तो काफी कुछ उनकी किस्मत पर निर्भर करता है. सूर्यवंशी भाग्य के भरोसे खेलते हैं. टॉप लेवल के क्रिकेट में लंबे समय तक टिके रहने के लिए केवल किस्मत काफी नहीं होती.
उन्होंने आगे कहा कि बड़े स्तर पर गेंदबाज बल्लेबाज की कमजोरियों को जल्दी पहचान लेते हैं. ऐसे में वैभव को अपने खेल में सुधार करना होगा.
आईपीएल में सीखने का मिलेगा मौका
उथप्पा का मानना है कि Indian Premier League के आगामी सीजन में वैभव सूर्यवंशी को काफी कुछ सीखने को मिलेगा. उनके मुताबिक, वैभव रन जरूर बनाएंगे, लेकिन पिछले साल जैसी फॉर्म को बरकरार रखना उनके लिए आसान नहीं होगा.
IPL 2025 में मचाया था धमाल
बता दें कि IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने 7 मैचों में 122 गेंदों पर 252 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 205 रहा था. इस सीजन में सूर्यवंशी ने 18 चौके लगाए, 24 छक्के जड़े एक शानदार शतक भी लगाया. उन्होंने Gujarat Titans के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया. अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में खेली ऐतिहासिक पारी. साल 2026 के ICC Under-19 Cricket World Cup 2026 में भी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया. फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने: 15 चौके. 15 छक्के लगाकर इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मुकाबले को एकतरफा बना दिया.
shivendra 
