कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई रुकी,MP में फास्ट फूड से लेकर टिफिन सेंटर तक दाम बढ़े
मध्य प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई रुकने से फास्ट फूड दुकानों, होटलों और टिफिन सेंटरों ने खाने के दाम बढ़ा दिए हैं। गैस की कमी के कारण छोटे व्यापारी परेशान हैं और आम लोगों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।
भोपाल:ईरान-इजरायल के बीच चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। मध्य प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई रुकने से छोटे व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। गैस की कमी के कारण फास्ट फूड दुकानों, छोटे होटलों और टिफिन सेंटरों ने खाने के आइटम के दाम बढ़ा दिए हैं।
MP में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई रुकी
मध्य प्रदेश में इन दिनों कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई रोक दी गई है। इसका सीधा असर छोटे व्यापारियों और फास्ट फूड कारोबारियों पर पड़ रहा है। कई दुकानदारों का कहना है कि उनके पास केवल एक-दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है, जिससे कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है।
फास्ट फूड आइटम के दाम बढ़े
स्थानीय फास्ट फूड व्यापारी बाबू भाई ने बताया कि गैस सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सिर्फ एक-दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है। मजबूरी में हमें हर आइटम पर करीब 10 तक दाम बढ़ाने पड़े हैं।
टिफिन सेंटरों ने भी बढ़ाए रेट
गैस की कमी का असर केवल फास्ट फूड दुकानों तक ही सीमित नहीं है। कई टिफिन सेंटरों ने भी अपने खाने के रेट भोपाल में 20 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। दाल, सब्जी और अन्य खाने के आइटम के दाम बढ़ने से आम लोगों के लिए रोजमर्रा का खाना भी महंगा हो गया है।
आम लोगों पर पड़ रही महंगाई की मार
गैस की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण अब आम लोगों को भी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। छोटे होटल, ढाबे और फास्ट फूड की दुकानों पर खाने के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ पड़ रहा है।
सरकार से जल्द समाधान की मांग
व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई सामान्य नहीं हुई, तो छोटे कारोबारियों के लिए स्थिति और भी कठिन हो सकती है। उन्होंने सरकार से जल्द समस्या का समाधान निकालने की मांग की है ताकि व्यापारियों और आम लोगों को राहत मिल सके।
sanjay patidar 
