नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, म.प्र. ने भोपाल में विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन
पब्लिक वाणी

Bhopal News:  नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, म.प्र. ने राजधानी भोपाल स्थित रविंद्र भवन के हंसध्वनि सभागृह में विशेष फोटो प्रदर्शनी “नशा छोड़ो घर जोड़ो” का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया.  इस दौरान सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, भोपाल महापौर मालती राय, विधायक भगवान दास समनानी, प्रमुख सचिव सोनाली पोंक्षे वायंगणकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

प्रसिद्ध फोटोग्राफर शरद श्रीवास्तव की पहल

फोटोग्राफर शरद श्रीवास्तव द्वारा इस प्रदर्शनी में 200 से अधिक दुर्लभ छायाचित्र प्रदर्शित किए गए, जो नशे के दुष्परिणामों को दर्शाते हैं। शरद पिछले 10 वर्षों से वृद्धजन, दिव्यांगजन और नशामुक्ति जैसे विषयों पर फोटो प्रदर्शनी आयोजित कर समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।

नशे से जुड़ी सामाजिक समस्याएं चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित

प्रदर्शनी में मुख, गला, कैंसर, हृदय रोग जैसी बीमारियों की जानकारी, युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, पब, हुक्का लाउंज, पार्टियों में बढ़ता नशा, और पारिवारिक तंत्र पर इसके प्रभाव को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया।

मूकबधिर बच्चों के लिए भी विशेष सन्देश

शरद श्रीवास्तव ने विशेष रूप से मूकबधिर बच्चों के लिए साइन लैंग्वेज के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश देने की पहल की, जो सराहनीय रही. शैक्षणिक संस्थानों के समीप नशे का व्यापार उजागर प्रदर्शनी में इस बात को भी इंगित किया गया कि शासन की हिदायतों के बावजूद कई शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में पान, सिगरेट व गुटखे की दुकानें अब भी संचालित हो रही हैं। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य समाज को यह संदेश देना रहा कि मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने में शासन के साथ-साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है।

टैग्स औप कीवर्डस लिखकर दें