गरियाबंद में सांप्रदायिक तनाव, जेल से छूटते ही आरोपियों ने मचाया उत्पात
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुटकैयां गांव में सोमवार को दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प हो गई, जिससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। उस समय सांप्रदायिक तनाव फैल गया,
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुटकैयां गांव में रविवार देर रात दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प हो गई, जिससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। उस समय सांप्रदायिक तनाव फैल गया, जब दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प ने गंभीर रूप ले लिया। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और गांव में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। इस झड़प में कई पुलिसवाले घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले इसी इलाके में कुछ आपराधिक तत्वों ने राहगीरों से लूटपाट और मारपीट की थी, इतना ही नहीं आरोपी पहले भी शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर चुके थे, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जिसके बाद जेल से रिहा होते ही आरोपियों ने गांव में शिकायतकर्ता और ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हथियारों से लैस आरोपियों ने ग्रामीणों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना ने जल्द ही सांप्रदायिक रूप ले लिया और दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। समुदाय विशेष के लोगों के हमले के बाद दूसरे समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया। आरोपी ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों से सद्भाव बनाए रखने के लिए अफवाहों से बचने की अपील की है।
pushpendra 
