थाना ऐशबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 के इनामी फरार आरोपी को देशी पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ऐशबाग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है

थाना ऐशबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 के इनामी फरार आरोपी को देशी पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ऐशबाग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस टीम ने गौवंश से संबंधित मामले में ₹5000 के इनामी घोषित फरार आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. 


मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

दिनांक 10 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काले कपड़े पहने पुष्पा नगर पार्किंग ग्राउंड के पास अवैध देशी पिस्टल लेकर घूम रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची. पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति पार्किंग ग्राउंड में खड़ी बस के पीछे छिपने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद अमन पुत्र मोहम्मद जब्बार (उम्र 28 वर्ष), निवासी म.न. 09, गली नं. 2, कम्मू का बाग, ऐशबाग, भोपाल बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल एवं 04 नग जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी उक्त हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. 


आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज


आरोपी के विरुद्ध थाना ऐशबाग में अपराध क्रमांक 47/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

गौवंश मामले में था फरार

गिरफ्तार आरोपी थाना ऐशबाग के अपराध क्रमांक 327/2025 धारा 4, 5, 9, 11 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 3(5) बीएनएस के मामले में ₹5000 का घोषित इनामी फरार आरोपी था। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया. 

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में निरीक्षक संदीप कुमार पवार, उपनिरीक्षक लक्ष्मण राई, प्रधान आरक्षक 1527 तनवीर खान, प्रधान आरक्षक 2864 हेमराज, प्रधान आरक्षक 831 विजय कुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक मोनिका प्रजापति, आरक्षक 1154 सुनील माधव, आरक्षक 4256 श्लोक पाठक, आरक्षक 3561 सुनील राजपूत एवं आरक्षक 4328 नीलेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही.