WEF 2026 से लौटे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जबलपुर में JP नड्डा संग व्यस्त कार्यक्रम
डॉ. मोहन यादव वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में भाग लेकर स्विट्जरलैंड के दावोस से भारत लौट रहे हैं। नई दिल्ली से विशेष विमान द्वारा वे जबलपुर पहुंचेंगे, जहां केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ कई शासकीय, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्विट्जरलैंड से वापस लौट रहे हैं। दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 में प्रदेश की ओर से मजबूत उपस्थिति दर्ज करने के बाद वे नई दिल्ली से विशेष विमान द्वारा जबलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने WEF के वैश्विक मंच पर मध्य प्रदेश के निवेश, पर्यटन, रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग और अन्य सेक्टर्स में अवसरों पर चर्चा की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण एमओयू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ भी चर्चाएं हुईं, जो प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती हैं। जबलपुर पहुंचते ही मुख्यमंत्री केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
डॉ. मोहन यादव आज इन कार्यक्रम में होंगे शामिल :
- सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह.
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना के लाभार्थियों के साथ कार्यक्रम.
- विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह.
- मां नर्मदा महाआरती और श्री दादागुरू के प्रकट उत्सव सहित अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन.
DRASHTI JAIN 
