T20 वर्ल्ड कप: भारत के खिलाफ USA ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला रोहित शर्मा और जय शाह ट्रॉफी के साथ मैदान में उतरे
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला आज भारत और USA के बीच खेला जा रहा है.
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला आज भारत और USA के बीच खेला जा रहा है. मैच में USA ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है.
टॉस से पहले हुए ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर म्यूजिशियन ऋषभ शर्मा ने शानदार परफॉर्मेंस दी. इसके बाद 2024 में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा और आईसीसी चेयरमैन जय शाह टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर मैदान में पहुंचे, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया.
वर्ल्ड चैंपियन भारत की नजर टाइटल डिफेंड पर
डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरी है. टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कोई भी टीम अपना खिताब डिफेंड नहीं कर सकी है. ऐसे में रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम इतिहास रचने के लक्ष्य के साथ मैदान में है.
shivendra 
