India vs Pakistan T20 World Cup: फिर परास्त होगा पाकिस्तान, कप्तान की बातों से तो यही लगता है
T20 World Cup में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले पाकिस्तान कप्तान Salman Ali Agha के बयान ने हलचल मचा दी है। Asia Cup 2025 वाला माइंड सेट क्या फिर भारत की जीत तय करेगा?
India vs Pakistan T20 World Cup Match: क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. रविवार यानी 15 फरवरी को ICC Men's T20 World Cup में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. लेकिन मैच से पहले ही पाकिस्तान के कप्तान Salman Ali Agha ने कुछ ऐसा कह दिया की. मानो मुकाबले से पहले ही परिणाम आने का शोर सा मच गया.
Same mindset se jaenge… haarke aaenge… ????
— Dr Gill (@ikpsgill1) February 11, 2026
pic.twitter.com/dcq5pZVuce
Asia Cup 2025 वाला माइंड सेट” – क्या मतलब है इसका?
Pakistan vs USA मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में सलमान अली आगा ने कहा कि टीम इंडिया के खिलाफ वो Asia Cup 2025 वाले माइंड सेट के साथ उतरेंगे. गुरू अब थोड़ा फ्लैशबैक में चलते हैं, Asia Cup 2025 का पहला मुकाबला Dubai International Stadium में खेला गया. पाकिस्तान: 127/9 स्कोर खड़ा किया. जीत के लिए भारत को चाहिए था 128 रन. ओपनिंग करने उतरे Abhishek Sharma ने पहली ही गेंद पर Shaheen Afridi को चौका और अगली पर छक्का जड़कर मैच का टोन सेट कर दिया था.
सुपर फोर – फिर चला अभिषेक का बल्ला
सुपर फोर में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में 74 रन ठोक दिए. मुकाबला फिर भारत के पक्ष में झुक गया. फिर आया फाइनल मुकाबला पाकिस्तान ने 146 रन बनाए, लेकिन पूरी टीम 19.1 ओवर में ऑल आउट हो गई. भारत की ओर से Shivam Dube, 22 गेंदों में 33 रन, Tilak Varma 53 गेंदों में नाबाद 69 रन. मैच आखिरी ओवर तक गया, लेकिन ट्रॉफी भारत ने उठाई.
T20 World Cup में क्या दोहराएगा इतिहास?
अब सवाल यही है, अगर पाकिस्तान उसी Asia Cup 2025 माइंड सेट” के साथ उतरता है, तो क्या नतीजा भी वैसा ही होगा? क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, लेकिन आंकड़े और हालिया रिकॉर्ड भारत के पक्ष में हैं. भारत-पाकिस्तान मुकाबले में सिर्फ स्किल नहीं, मानसिक बढ़त भी बड़ा फैक्टर होती है. और फिलहाल यह बढ़त टीम इंडिया के पास दिखती है.
shivendra 
