मध्यप्रदेश में दोहरे मौसम का असर: दिन में 30°C पार, रात में सर्दी बरकरार

मध्यप्रदेश में फरवरी के महीने में ‘दोहरे मौसम’ का दौर जारी है, जहां दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है, जबकि रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं।

मध्यप्रदेश में दोहरे मौसम का असर: दिन में 30°C पार, रात में सर्दी बरकरार

मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में मौसम बदलता नज़र आ रहा है. कई शहरों में दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक पहुंच गया है, जबकि रातें अभी भी ठंडी बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ‘दोहरे मौसम’ का दौर जारी है दिन में तेज धूप निकलती है लेकिन अलसुबह और रात में ठंड वापस आ जाती है.

मध्यप्रदेश के शहरों का हाल 

- बाकि शहरों से प्रदेश का नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. 
- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खरगोन जैसे कई प्रमुख शहरों में दिन में तापमान 30-31 डिग्री के आसपास पहुंचा।
- कल्याणपुर (शहडोल) में रात का तापमान काफी नीचे रहा। कई पूर्वी जिलों जैसे कटनी, उमरिया, रीवा में रातें 10 डिग्री से नीचे बनी हुई हैं।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 13 से 16 फरवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से दिन और रात के तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बादल छाए रहेंगे। पूर्वी और मध्य भागों में ठंड फिर से बढ़ सकती है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर कम होगा।
फिलहाल तेज धूप और साफ आसमान के कारण दिन में गर्मी बढ़ रही है, लेकिन सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी में यह सामान्य ट्रेंड है – महीने के अंत की ओर दिन गर्म होते जाते हैं, लेकिन रातें ठंडी बनी रहती हैं। आने वाले दिनों में विक्षोभ के कारण मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव आ सकता है।