ICC ने पाकिस्तान की तीनों शर्तें खारिज कीं, PCB को फाइनल अल्टीमेटम, 15 फरवरी को कोलंबो में मैच संभव

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार पर अड़े पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है

ICC ने पाकिस्तान की तीनों शर्तें खारिज कीं, PCB को फाइनल अल्टीमेटम, 15 फरवरी को कोलंबो में मैच संभव

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार पर अड़े पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है. ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की तीनों शर्तों को सिरे से खारिज कर दिया है और बोर्ड को फाइनल अल्टीमेटम दे दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICC के सख्त रुख के बाद अब PCB यू-टर्न लेने की तैयारी में है. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला लगभग तय माना जा रहा है.

लाहौर में हुई अहम बैठक

भारत से प्रस्तावित मैच के बॉयकॉट की घोषणा के बाद ICC के दो प्रतिनिधि इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी. रविवार सुबह लाहौर पहुंचे. यहां उन्होंने PCB अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की और टूर्नामेंट से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा की.सूत्रों के अनुसार, ICC ने साफ कर दिया कि टूर्नामेंट शेड्यूल में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा और सभी टीमों को तय कार्यक्रम के अनुसार ही मैच खेलने होंगे.

श्रीलंका तैयार, शेड्यूल में बदलाव नहीं

ICC से जुड़े सूत्रों ने बताया कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है और कोलंबो में मैच कराने को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. ऐसे में भारत-पाकिस्तान मुकाबला तय तारीख और स्थान पर ही खेला जाएगा.

क्रिकेट फैंस के लिए यह खबर बड़ी राहत मानी जा रही है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण रहता है. अब सबकी नजर PCB के आधिकारिक ऐलान पर टिकी है, जो जल्द ही सामने आ सकता है.