वीमेंस फुटबॉल मैच का फाइनल 13 फरवरी को, नेवी चीफ होंगे चीफ गेस्ट

रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में वीमेंस फुटबॉल कॉम्पिटिशनका फाइनल मैच 13 फरवरी को खेला जाएगा। समापन समारोह में नेवी चीफ और प्रदेश के डिप्टी CM बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करेंगे।

वीमेंस फुटबॉल मैच का फाइनल 13 फरवरी को, नेवी चीफ होंगे चीफ गेस्ट

रीवा के यूनिवर्सिटी स्टेडियम में 9 फरवरी से वीमेंस फुटबॉल कॉम्पिटिशन चल रहा है। इसका फाइनल मुकाबला 13 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा। ये कॉम्पिटिशन APS यूनिवर्सिटी की तरफ से कराया जा रहा है 

फाइनल मैच और समापन समारोह में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे। मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल भी कार्यक्रम में आएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेन्द्र कुमार कुड़रिया करेंगे। साथ ही प्रोग्राम में हाईकोर्ट के जज विवेक कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे।

यह सारी इन्फॉर्मेशन शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. रामभूषण मिश्रा ने दी है।