न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान: श्रेयस और सिराज की वापसी, शमी को नहीं मिली जगह

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. शनिवार को जारी टीम में कप्तान शुभमन गिल, उप कप्तान श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज वापसी हुई है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान: श्रेयस और सिराज की वापसी, शमी को नहीं मिली जगह
image source : google

Team India Squad Announcement Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की शुरुआत 11 जनवरी से हो रही है. इस सीरीज के लिए अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिती भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. इस स्क्वाड में विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं  जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी जगह बचाने में सफल रहे हैं. वहीं शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है. टीम में हार्दिक पंडया और बुमराह नहीं हैं. दोनों को आराम दिया गया है.

भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर है.

शमी की नहीं हुई वापसी

साथ ही मोहम्मद शमी की घरेलू फॉर्म को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है. शमी ने आख‍िरी बार पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का प्रतिनिध‍ित्व किया था. इसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई थी. तब से वह टीम में जगह नहीं बना सके हैं. चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर ने इसके पीछे उनकी फिटनेस को मुख्य वजह बताई थी. लेकिन, इसके बाद पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और फिर विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने अच्छा परफॉर्म किया था. लेकिन, इसके बावजूद उन्हें जगह नहीं मिली है. हालांकि, इस दौरे पर मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हो गई है. कुछ समय से वह सिर्फ टेस्ट बॉलर बन कर रह गए थे. वहीं, बुमराह और हार्दि‍क को T2OI सीरीज के लिए इस सीरीज से आराम दिया गया है. हार्दि‍क को लेकर ये भी बताया गया है कि उनके वर्कलोड को ध्यान में रखकर ये फैसला किया गया है. 

ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुुुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉश‍िंंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मो. सिराज, हर्षि‍त राणा,  प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.

भारत vs न्यूजीलैंड शेड्यूल
11 जनवरी- पहला वनडे, वडोदरा
14 जनवरी- दूसरा वनडे, राजकोट
18 जनवरी- तीसरा वनडे, इंदौर
21 जनवरी- पहला टी20, नागपुर
23 जनवरी- दूसरा टी20, रायपुर
25 जनवरी- तीसरा टी20, गुवाहाटी
28 जनवरी- चौथा टी20, विशाखापत्तनम
31 जनवरी- पांचवां टी20, तिरुअनंतपुरम