रीवा: ‘सक्षम’ के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों लोगों ने कराया फ्री हेल्थ चेकअप

रीवा गैस सर्विस शोरूम परिसर में रविवार को ‘सक्षम’ अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। जिसका उद्देश्य आम लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

रीवा: ‘सक्षम’ के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों लोगों ने कराया फ्री हेल्थ चेकअप

रीवा गैस सर्विस शोरूम परिसर में रविवार को ‘सक्षम’ अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस के निर्देश पर देशभर में चल रहे सक्षम जागरूकता मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आम लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

शुगर, BP जैसे स्वास्थ्य परीक्षण नि:शुल्क

शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, हार्ट रेट सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण नि:शुल्क किए गए। इस हेल्थ कैंप की खास बात यह रही कि इसमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम—तीनों ऑयल कंपनियों के एजेंट, डिस्ट्रीब्यूटर, स्टाफ और आम ग्राहक बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन को इस तरह रखा गया था कि किसी भी वर्ग का व्यक्ति आकर बिना झिझक अपना हेल्थ चेकअप करा सके।

कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना रहा कि व्यस्त जीवनशैली के कारण लोग अक्सर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते, जबकि समय-समय पर जांच कराना बेहद जरूरी है। सक्षम अभियान इसी सोच के साथ पूरे भारत में ऐसे हेल्थ कैंप आयोजित कर रहा है।

हार्ट रेट और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ना खतरनाक

शिविर में मौजूद आयुर्वेदिक कॉलेज निपानिया के डॉक्टर पी.एल. प्रवाह ने कहा कि सभी कर्मचारियों और कार्यरत लोगों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण होना चाहिए। उन्होंने बताया कि हार्ट रेट और कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना आज एक आम समस्या बन गई है, जिस पर समय रहते ध्यान देना जरूरी है। डॉ. प्रवाह ने कहा कि जब कर्मचारी स्वस्थ और फिट रहते हैं, तो कार्य व्यवस्था भी सुचारू रूप से चलती है और उत्पादकता बढ़ती है।

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर न केवल जांच का अवसर देते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति सोच बदलने का काम भी करते हैं। सक्षम अभियान के तहत आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए