Share Market Update: सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी, निफ्टी में भी 50 अंक बढ़त
शेयर बाजार में आज यानी 18 दिसंबर को बढ़त है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 84,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 25,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
18 दिसंबर गुरुवार को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 84,700 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 50 अंक की बढ़त के साथ 25,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
जहां, आज ऑटो और एनर्जी शेयर्स में गिरावट है। वहीं IT और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त है।
कल 17 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 120 अंक गिरकर 84,560 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 42 अंक की गिरावट रही, ये 25,819 के स्तर पर आ गया था।
ग्लोबल मार्केट में गिरावट, KSH के IPO का आखिरी दिन
जहां, एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.90% नीचे 3,979 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.29% नीचे 48,874 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.37% नीचे 25,374 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.16% ऊपर 3,876 पर कारोबार कर रहा है।
KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO 16 दिसंबर से ओपन हो गया है, इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे।
कल चांदी पहली बार हुई थी 2 लाख रुपए के पार
17 दिसंबर की सबसे बड़ी खबर चांदी की कीमत में उछाल की रही। कल के दिन चांदी पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सुबह एक किलो चांदी 2,00,750 रुपए पर थी।
हालांकि इसके बाद इसकी कीमत में थोड़ी गिरावट आई और ये 7,664 रुपए बढ़कर 1,99,641 रुपए किलो पर बंद हुई। इससे पहले ये 1,91,977 रुपए पर थी। मौजूदा कीमत के साथ चांदी अब ऑल-टाइम हाई पर है।
18 मार्च को चांदी पहली बार 1 लाख रुपए पर पहुंची थी। यानी चांदी को 1 लाख से 2 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंचने में सिर्फ 9 महीने का समय लगा। जबकि इसे 50 हजार से 1 लाख रुपए तक पहुंचने में 14 साल लगे थे।
Varsha Shrivastava 
