मथुरा: एक ही परिवार के 5 लोगों ने किया सुसाइड, दूध में जहर मिलाकर पिया
यूपी के गाजियाबाद के बाद अब मथुरा जिले से एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है, यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी और तीनों बच्चों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। पांचों के शव घर के अंदर मिले हैं।
मथुरा: यूपी के गाजियाबाद के बाद अब मथुरा जिले से एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है, यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी और तीनों बच्चों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। पांचों के शव घर के अंदर मिले हैं।
दरअसल, पूरा मामला मथुरा के महावन इलाके के खप्परपुर गांव का है। बताया जा रहा कि किसी बात से परेशान पति-पत्नि ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पूरे परिवार समेत गांव में मातम पसर गया है। इधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
बताया जा रहा है कि परिवार के पांचों सदस्यों ने सोमवार (9 फरवरी) की रात को दूध में जहर मिलाकर पी लिया। सुबह जब घर के दरवाजे नहीं खुले तो पड़ोसियों को शक हुआ। लंबे समय तक दरवाजा खटखटाने और कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और फिर इस खौफनाक घटना का खुलासा हुआ। इनकी पहचान मनीष (35), पत्नी सीमा (32), 2 साल का बेटा प्रतीक, बेटी हनी (5) और प्रियांशी (4) के रूप में हुई है।
हालांकि परिवार ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसे लेकर अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि शवों की पोस्टमार्टम आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी।
pushpendra 
