समय रैना का बड़ा हमला मुकेश खन्ना पर बोले– शक्तिमान तूने तो बच्चे मारे हैं
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों एक बार फिर विवादों में हैं. अपने एक लाइव शो के दौरान उन्होंने टीवी के मशहूर किरदार शक्तिमान को लेकर बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है.
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों एक बार फिर विवादों में हैं. अपने एक लाइव शो के दौरान उन्होंने टीवी के मशहूर किरदार शक्तिमान को लेकर बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. दरअसल, समय रैना ने मजाकिया अंदाज में कहा— शक्तिमान तूने तो बच्चे मारे हैं. यह लाइन सुनते ही कुछ लोगों को हंसी भी आई, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया.
इस कमेंट के पीछे एक पुराना मामला जुड़ा हुआ है. जब “शक्तिमान” टीवी पर आता था, तब कई बच्चे उसे देख कर स्टंट करने की कोशिश करते थे. कुछ मामलों में हादसे भी हुए थे. इसके बाद शो में पर चेतावनी दी जाने लगी थी कि बच्चे ऐसे स्टंट घर पर न करें. समय रैना के इस बयान पर लोगों ने अलग अलग राय बनाई है. कुछ लोग इसे गलत मान रहे हैं. लोगों का कहना है कि बच्चों से जुड़ी घटनाओं पर मजाक करना सही नहीं है. वहीं कुछ लोग समय का समर्थन भी कर रहे हैं और इसे सिर्फ कॉमेडी बता रहे हैं.
मुकेश खन्ना ने इंस्टा पोस्ट पर दिया जवाब
इसके जवाब में मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है. उसे लाख शीशियों में रखो बाहर निकालो फिर टेढ़ी की टेढ़ी समय रैना की भी एक दुम है. कितना भी मारो सीधा करो वो वापस टेढ़ी हो जाती है. क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है. वो रोस्टेड प्राणी है गंदगी की आग में जलाया हुआ. पकाया हुआ पूरे देश ने लताड़ा मारा. फिर आ गया बेशर्मों की तरह. और मार खाने अब एक ही चीज़ बाक़ी है. उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए. जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें. क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है.
shivendra 
