महापौर की पहल से राहगीरों को राहत, हॉस्पिटल चौराहे पर शुरू हुआ RO वॉटर ATM
रीवा के महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ की पहल पर हॉस्पिटल चौराहे पर RO वाटर ATM शुरू हुआ, जिससे लोगों को साफ और ठंडा पानी मिलेगा।
शहर के महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ ने एक अच्छी पहल करते हुए लोगों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा बुधवार को हॉस्पिटल चौराहे पर आधुनिक RO वाटर एटीएम लगाया गया, जिससे अब आम लोगों को आसानी से साफ और ठंडा पानी मिल सकेगा। इस प्लांट का उद्घाटन वार्ड के वरिष्ठ नागरिक धनपत लाल साहू ने किया।

ये वाटर एटीएम खास तौर पर शहरवासियों को शुद्ध पेयजल देने के लिए लगाया गया है। इसकी टोटल कैपेसिटी 8000 लीटर है। इसमें नई टेकनिक के जरिए पानी को साफ किया जाएगा और ठंडा भी रखा जाएगा। साथ ही 5000 लीटर का बड़ा टैंक लगाया गया है, जिससे पानी की सप्लाई लगातार बनी रहे।

कुल 12 प्लांट लगेंगे
इस प्लांट में सेंसर तकनीक भी लगाई गई है, जिससे पानी का लेवल आसानी से देखा जा सकेगा और निगरानी करना आसान होगा। नगर निगम अब तक शहर में 5 ऐसे वाटर एटीएम लगा चुका है और जल्द ही 7 और लगाने की तैयारी है। यानी आगे चलकर शहर में कुल 12 ऐसे प्लांट हो जाएंगे।

गर्मी के मौसम में यह सुविधा खास तौर पर राह चलते लोगों और आम नागरिकों के लिए बहुत काम की साबित होगी, क्योंकि अब उन्हें ठंडा और साफ पानी आसानी से मिल जाएगा।
Saba Rasool 
