बैसाखी पर रेलवे की सौगात: दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
बैसाखी पर्व पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली सराय रोहिल्ला और अशोकनगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
भोपाल:बैसाखी पर्व के दौरान यात्रियों और तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से अशोकनगर के बीच संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
11 अप्रैल को दिल्ली से रवाना होगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 04004 दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन 12 अप्रैल को सुबह 04:00 बजे अशोकनगर पहुंचेगी।
15 अप्रैल को अशोकनगर से वापसी
वापसी में गाड़ी संख्या 04003 अशोकनगर रेलवे स्टेशन से 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को शाम 5:00 बजे रवाना होगी और 16 अप्रैल को सुबह 08:45 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
24 कोच की होगी विशेष व्यवस्था
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 थर्ड एसी, 2 स्लीपर, 19 जनरल और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को यात्रा का अवसर मिल सके।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में फरीदाबाद, पलवल, कोसीकलां, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, धौलपुर, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन और बीना जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष ट्रेन सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी यात्रा को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाएं।
sanjay patidar 
