REWA: रूम पर आ जाओ, अच्छी लगती हो... प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल, आरोपी सस्पेंड

रीवा के पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज में प्रोफेसर अमित साहू पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने और अपने कमरे में बुलाने के आरोप लगे, जिसके बाद छात्राओं ने विरोध किया और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। मामले ने कॉलेज प्रबंधन और उच्च शिक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई को मजबूर किया।

REWA: रूम पर आ जाओ, अच्छी लगती हो... प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल, आरोपी सस्पेंड
google

इस काम के बदले मुझे क्या मिलेगा? एक काम करो, कॉलेज मत आओ, ये सिग्नेचर शीट मैं अपने रूम पर ही रख दे रहा, आकर ले जाना... तुम अच्छी लगती हो, इसलिए पर्सनली हेलो कर रहा। ये चैट्स हैं एक स्टूडेंट और प्रोफेसर के। जो मदद करने के बहाने स्टूडेंट को अपने कमरे पर बुला रहा है।

मामला रीवा के पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज का है, जहां संविदा प्रोफेसर अमित साहू बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट को अश्लील मैसेज कर रहा था। इन मैसेज से परेशान होकर छात्रा ने अपने घरवालों और दोस्तों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद कॉलेज के छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन से प्रोफेसर की शिकायत कर दी और मैसेज के स्क्रीनशॉट भी दिखाए।

जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने जांच कमेटी बनाई और कमेटी के सामने प्रोफेसर ने अपनी गलती मान भी ली। लेकिन आरोपी के ऊपर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद बुधवार 8 अप्रैल को कॉलेज के स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद उच्च शिक्षा विभाग के डायरेक्टर आरपी सिंह ने कॉलेज प्रबंधन से मामले को लेकर जवाब मांगा था। जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे के अंदर विभाग ने आरोपी पर एक्शन लिया। फिलहाल आरोपी प्रोफेसर अमित साहू को सस्पेंड कर दिया गया है।

बतादें कि आरोपी अमित साहू (30) एक साल से कॉलेज में जियोग्राफी पढ़ा रहा है। उस पर 2-3 छात्राओं से अश्लील बातें करने और अपने कमरे पर बुलाने के आरोप हैं।