जसप्रीत बुमराह पर माइकल क्लार्क की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों हैं वह 'मैच विनर'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल (IND vs NZ) से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। क्लार्क ने बताया क्यों बुमराह अहमदाबाद के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बन सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर।

जसप्रीत बुमराह पर माइकल क्लार्क की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों हैं वह 'मैच विनर'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस महामुकाबले से पहले क्रिकेट जगत में भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्लेयर ऑफ द मैच' बन सकते हैं बुमराह:
माइकल क्लार्क का मानना है कि फाइनल मैच में बुमराह भारत के लिए 'डिफाइनिंग फैक्टर' साबित होंगे। क्लार्क ने 'बियोन्ड23' क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा- बुमराह के पास दबाव में सटीक गेंदबाजी करने का अद्भुत कौशल है। मुझे बिल्कुल हैरानी नहीं होगी अगर वह फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनते हैं। वह एक बेहद इम्पैक्टफुल खिलाड़ी हैं और उनके पास कई तरह के वैरिएशंंस हैं।

डेथ ओवर्स के बेताज बादशाह:
क्लार्क ने बुमराह की तारीफ करते हुए उन्हें 'रन बचाने वाली मशीन' बताया। उन्होंने कहा कि बुमराह दुनिया के अकेले ऐसे गेंदबाज हैं जो तीनों फॉर्मेट में श्रेष्ठ हैं।

प्रेशर हैंडलिंग:
क्लार्क के अनुसार, बुमराह मुश्किल समय में विकेट निकालने और रन रोकने की कला में माहिर हैं।

रणनीतिक उपयोग:
टीम इंडिया अक्सर बुमराह के ओवरों को बचाकर रखती है ताकि उनका इस्तेमाल डेथ ओवर्स में किया जा सके। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 16वें और 18वें ओवर में केवल 14 रन देकर मैच का रुख पलट दिया था।

भारत की नजरें 'खिताब की हैट्रिक' पर:
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। क्लार्क ने भी माना कि भारत इस वर्ल्ड कप की सबसे बेस्ट टीम है। अगर बुमराह कल के फाइनल में अपनी लय बरकरार रखते हैं, तो भारत के लिए विश्व विजेता बनने की राह और आसान हो जाएगी।

कट टू कट बात:
मुकाबला: भारत बनाम न्यूजीलैंड (फाइनल)

स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

तारीख: 8 मार्च, 2026