SRH से हार के बाद भड़के Ajinkya Rahane, इंटेंट पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, Varun Chakravarthy पर भी बड़ी बात कही

KKR कप्तान Ajinkya Rahane ने SRH से हार के बाद आलोचकों को करारा जवाब दिया. इंटेंट पर उठे सवालों को एजेंडा बताया और Varun Chakravarthy के इस्तेमाल पर बड़ा खुलासा किया.

SRH से हार के बाद भड़के Ajinkya Rahane, इंटेंट पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, Varun Chakravarthy पर भी बड़ी बात कही

Kolkata Knight Riders के कप्तान Ajinkya Rahane आमतौर पर शांत और संयमित खिलाड़ी माने जाते हैं, लेकिन Sunrisers Hyderabad के खिलाफ 65 रन की हार के बाद उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहाणे ने अपने इंटेंट पर उठ रहे सवालों का तीखा जवाब दिया और आलोचकों को सीधे तौर पर निशाने पर लिया.

"एजेंडा चला रहे हैं लोग" – रहाणे का बड़ा बयान

रहाणे ने कहा कि उनके स्ट्राइक रेट और बल्लेबाजी पर सवाल उठाने वाले लोग या तो मैच नहीं देख रहे हैं या फिर उनके खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं.

उन्होंने साफ कहा:

"मेरा स्ट्राइक रेट अच्छा रहा है. जो लोग बात कर रहे हैं, वे शायद मैच देख ही नहीं रहे या उनके मन में एजेंडा है. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें आलोचनाओं की कोई चिंता नहीं है और वे अपने खेल पर पूरा भरोसा रखते हैं.

 इंटेंट पर उठे सवालों पर दिया जवाब

रहाणे ने कहा कि हर मैच में रिदम मिलना जरूरी नहीं होता, लेकिन उनका इंटेंट हमेशा सही रहता है. कभी-कभी आपको फ्लो नहीं मिलता, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इंटेंट गलत है. उन्होंने आलोचकों को यह भी कहा कि या तो उन्हें क्रिकेट की समझ नहीं है या वे उन्हें अलग तरह से खेलते देखना चाहते हैं.

 Finn Allen के साथ पार्टनरशिप पर क्या बोले?

रहाणे ने Finn Allen के साथ अपनी ओपनिंग पार्टनरशिप को शानदार बताया. उन्होंने कहा कि पावरप्ले में टीम का प्लान हमेशा निडर होकर खेलने का रहता है, लेकिन कभी-कभी परिस्थितियों के कारण संघर्ष भी करना पड़ता है.

 Varun Chakravarthy को सिर्फ 2 ओवर क्यों?

मैच में Varun Chakravarthy से सिर्फ 2 ओवर गेंदबाज़ी करवाने पर भी रहाणे ने सफाई दी.

उन्होंने कहा:

हर बॉलर की मानसिक स्थिति समझना जरूरी होता है। अगर वह संघर्ष कर रहा है, तो उसे ज़बरदस्ती 4 ओवर देना सही नहीं. रहाणे ने यह भी स्पष्ट किया कि टीम पूरे टूर्नामेंट में वरुण का कॉन्फिडेंस बनाए रखना चाहती है. ग्रीन बॉलिंग शुरू करेंगे, टीम का कॉम्बिनेशन बेहतर हो जाएगा और बैटिंग डेप्थ भी बढ़ेगी.

मैच का हाल

SRH ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 227 रन बनाए, लेकिन KKR की टीम 161 रन पर ही सिमट गई. यह KKR की लगातार दूसरी हार रही, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया है.