इंदौर में ड्राइवर की आत्महत्या से फैली सनसनी, पुलिसकर्मी पर प्रताड़ना और रिश्वत मांगने के आरोप

सुसाइड से पहले ड्राइवर ने बनाया वीडियो, SI पर लगाए मारपीट, धमकाने और 50 हजार मांगने के आरोप। SI मनोहर पाल सस्पेंड।

इंदौर में ड्राइवर की आत्महत्या से फैली सनसनी, पुलिसकर्मी पर प्रताड़ना और रिश्वत मांगने के आरोप

इंदौर में एक ड्राइवर की आत्महत्या ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाकर एक सब-इंस्पेक्टर पर प्रताड़ना और पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं। मामले के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, मामला इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके का है, जहां अभिषेक पाटिल नामक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पेशे से ड्राइवर था और हाल ही में उसकी कार से एक अन्य वाहन को टक्कर लग गई थी। इस घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा, जहां पदस्थ सब-इंस्पेक्टर ने कार्रवाई की बात कहकर कथित रूप से अभिषेक पर दबाव बनाया।

आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर ने अभिषेक से करीब 50 हजार रुपये की मांग की, जिसे देने के बाद ही उसे छोड़ा गया। इस पूरी घटना से परेशान होकर अभिषेक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में उसने पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मी के खिलाफ प्रारंभिक कार्रवाई कर SI मनोहर पाल को सस्पेंड कर दिया।