सीएम डॉ मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर रहेंगे। वे ‘कृषि मंथन 2026’ कार्यशाला में शामिल होंगे और दो स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दोपहर में भोपाल लौटेंगे।

सीएम डॉ मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे कृषि और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 09:55 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना हुए।

कृषि मंथन 2026 में करेंगे सहभागिता

मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर पहुंचें। यहां वे “कृषि मंथन 2026” राज्य स्तरीय विचार मंथन कार्यशाला में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और भविष्य की रणनीतियों पर मंथन होगा।

स्थानीय कार्यक्रमों में भी रहेंगे व्यस्त

दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री मानस भवन, जबलपुर में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 01:45 बजे वे साकेत वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 02:30 बजे जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना होकर वापस लौटेंगे।