Simhastha 2028: मध्य प्रदेश सरकार बनाएगी 18 पर्यटन ग्राम

मध्य प्रदेश सरकार 2028 के सिंहस्थ के लिए उज्जैन के आसपास 18 गांवों को पर्यटन ग्राम घोषित कर रही है। इन गांवों में होम स्टे जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, पूरे प्रदेश में 1,000 से अधिक होम स्टे बनाने का लक्ष्य है।

Simhastha 2028: मध्य प्रदेश सरकार बनाएगी 18 पर्यटन ग्राम
google

Simhastha Kumbh Mela 2028: लैंड पूलिंग योजना के चौपट होने के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार एक नई योजना लेकर आई है। इसके तहत राज्य सरकार 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए 18 गांवों को पर्यटन ग्राम बनाएगी। इसके लिए सरकार उज्जैन के आसपास के 18 गांवों को पर्यटन ग्राम घोषित करेगी।

गांवों में वैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जैसी पर्यटन स्थलों में कराई जाती हैं। इनमें होम स्टे जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि पर्यटक और श्रद्धालु इन गांवों में ठहर सकें। पूरे प्रदेश में 1,000 से अधिक होम स्टे बनाने का लक्ष्य है। अब तक 400 बनाए जा चुके हैं, जिनमें से 250 चालू भी हो चुके हैं।