रीवा में धूमधाम से मनाया गया मध्य प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस
रीवा में आज मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर कलेक्ट्रेट कैम्पस में भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और मध्य प्रदेश गान से हुई। इस मौके पर कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई और प्रदर्शनी भी लगाई गई
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार की सुबह रीवा में एक बड़े प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस साल राज्य ने अपने गठन के 70 साल पूरे कर लिए हैं। प्रोग्राम जिला कलेक्ट्रेट में हुआ, जहां उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल चीफ गेस्ट के तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और मध्य प्रदेश गान के साथ हुई, इसके बाद छात्रों और रीवा के कलाकारों ने कई सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

उप मुख्यमंत्री ने दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गाइडेंस में मध्य प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “स्थापना दिवस हमें यह सिखाता है कि हम सब मिलकर एक स्वस्थ, पढ़े- लिखे और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का निर्माण करें।”

वहीं प्रोग्राम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, और काफी तादाद में आम लोग भी मौजुद रहे.
आकर्षण प्रदर्शनी लगाई गई
प्रोग्राम में जिले की कामयाबियों और स्व-सहायता समूहों के प्रोडक्ट्स की एक आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
Saba Rasool 
