Indore Metro News: भोपाल के बाद इंदौर मेट्रो सेवा पर असर, फेरों की संख्या घटी

Indore Metro: वर्तमान में मेट्रो का संचालन देवी अहिल्याबाई होल्कर स्टेशन से वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन तक किया जा रहा है. लेकिन यात्रियों की दिन ब दिन घटती संख्या को देखते हुए फेरों में कटौती कर दी गई है. अब ट्रेन रोजाना 25 मिनट चलेगी.

Indore Metro News: भोपाल के बाद इंदौर मेट्रो सेवा पर असर, फेरों की संख्या घटी

Indore Metro: इंदौर मेट्रो यात्रियों की कमियों से जुझ रही है. मेट्रो के शुरू हुए 7 महीने हो चुका है. लेकिन लगातार घटती यात्रियों की संख्या को देखते हुए ट्रेन के की संख्या में कटौती की गई है. जो 11 जनवरी (रविवार) से लागू होगी. इसे हरदिन एक फेरा कर दिया जाएगा. बाकी समय ट्रेन का ट्रायल मालवीय नगर तक किया जाएगा. भोपाल मेट्रो में भी यात्रियों की कमी के बाद फेरों की संख्या घटा दी गई थी.

रोजाना 25 मिनट चलेगी मेट्रो

फिलहाल मेट्रो का संचालन देवी अहिल्याबाई होल्कर स्टेशन से वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन तक किया जा रहा है. यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए ट्रेन के फेरों की संख्या को घटा दिया है. अब ट्रेन रोजाना 25 मिनट चलेगी. नया नियम 11 जनवरी से लागू किया जाएगा. ट्रेन देवी अहिल्याबाई होल्कर स्टेशन से दोपहर 3 बजे रवाना होगी और झलकारी बाई स्टेशन दोपहर 3.25 बजे पहुंचेगी.

मालवीय नगर तक जारी रहेगा ट्रायल

इंदौर मेट्रो के फेरे की संख्या को घटाकर एक कर दी गई है. लेकिन मेट्रो का ट्रायल जारी रहेगा. फिलहाल मालवीय नगर तक मेट्रो का ट्रायल किया जा रहा है. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एस. कृष्ण चैतन्य ने कहा कि एस. कृष्ण चैतन्य ने बताया कि प्राथमिकता के साथ कॉरिडोर के अंतर्गत मालवीय नगर चौराहा मेट्रो स्टेशन तक सफल ट्रायल रन किया जा रहा है. इंटीग्रेटेड टेस्टिंग और कमीशनिंग अब लास्ट स्टेज में पहुंच चुका है.


जल्द शुरु होगा अंडग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर का कार्य


केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर मेट्रो के अंडरग्राउंड कॉरिडोर को स्वीकृति दे दी है. भूमिगत मेट्रो का निर्माण एयरपोर्ट से बंगाली कॉलोनी तक किया जाएगा. इस कॉरिडोर के 12 किमी के सेक्शन में 8 मेट्रो स्टेशन होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई 2025 को इंदौर मेट्रो की यलो लाइन का उद्घाटन किया था, जिसमें 6 स्टेशन हैं