जबलपुर बरगी डैम हादसे में दोषियों के खिलाफ सरकार का सख्त एक्शन
जबलपुर बरगी डैम हादसे में दोषियों के खिलाफ सरकार का सख्त एक्शन, 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, वोट क्लब का मैनेजर सस्पेंड
भोपाल: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थिति बरगी डैम हादसे में बड़ा एक्शन लिया गया है। सीएम मोहन यादव ने इस मामले की जानकारी दी। सीएम शुक्रवार को हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे। सीएम ने परिजनों से कहा कि हादसे के जिम्मेदारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
किसके खिलाफ की गई कार्रवाई
कार्रवाई करते हुए सरकार ने क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड एवं टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई हैं। होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
जबलपुर में बरगी जलाशय में हुए दुखद क्रूज हादसे में लापरवाही के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई है।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 1, 2026
क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड एवं टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई हैं।
होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के…
पीड़ित परिजनों से मिले सीएम
हादसे के अगले दिन सीएम मोहन यादव जबलपुर पहुंचे। सीएम ने कहा- बरगी में हुए दुखद हादसे में प्रभावित परिवारों से मिला। इस घटना में परिजनों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उनके इस असहनीय दुख में राज्य सरकार साथ खड़ी है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। कठिन समय में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझें। इस हादसे में 28 लोगों को बचाया गया है। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। जो लापता हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

