Indore News : सांवेर में जर्जर बिल्डिंग तोड़ते समय हादसा, 4 की मौत, 4 के दबे होने की आशंका 

Indore News : इंदौर के पास सांवेर क्षेत्र में बुधवार को जर्जर मकान को तोड़ते समय पास के दूसरे मकान की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि चार लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी सामने आई है।

Indore News : सांवेर में जर्जर बिल्डिंग तोड़ते समय हादसा, 4 की मौत, 4 के दबे होने की आशंका 

Indore News : इंदौर के पास सांवेर क्षेत्र में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जर्जर मकान को तोड़ते समय पास के दूसरे मकान की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि चार लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीओपी देवेंद्र धुर्वे ने तीन मौत की पुष्टी की है। हालांकि, इससे पहले एक नाबालिग की मौत की भी जानकारी सामने आई थी।

जर्जर बिल्डिंग तोड़ते समय गिरी दीवार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस जर्जर बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा था, वह इलाके में नेताजी के नाम से प्रसिद्ध थी। बिल्डिंग को तोड़ने के दौरान पास स्थित पुराने और जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 7 से 8 लोग घायल हुए हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए इंदौर लाया गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

खबर अपडेट की जा रही है....