मध्य प्रदेश के 7 पुलिस अफसरों का IPS में चयन, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश; देखिए पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को वर्ष 2025 की IPS चयन सूची में शामिल किया गया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026 को नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया।

मध्य प्रदेश के 7 पुलिस अफसरों का IPS में चयन, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश; देखिए पूरी लिस्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में नियुक्ति के लिए वर्ष 2025 की चयन सूची में शामिल किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से 16 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के इन अधिकारियों को IPS में नियुक्ति IPS (Appointment by Promotion) Regulations, 1955 के तहत चयन सूची के आधार पर दी गई है। आदेश में बताया गया है कि संबंधित अधिकारियों के नामों को वर्ष 2025 की चयन सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

इन 7 अधिकारियों का हुआ चयन

  • निमिषा जैन
  • मयंक पालिंद
  • अमित सक्सेना
  • मनीषा पाथक
  • स्नेह गर्ग
  • सुमन गुर्जर
  • सयाचरी सराफ
  • समर वर्मा

सभी अधिकारियों की सर्विस 27 साल

वरिष्ठता को लेकर भी आदेश 

आदेश में कहा गया है कि Rule 3 (3)(ii) of the IPS (Regulation of Seniority) Rules, 1988 के तहत इन अधिकारियों की वरिष्ठता निर्धारित की जाएगी। दस्तावेज में यह भी उल्लेख है कि राजेंद्र कुमार वर्मा को मध्य प्रदेश कैडर के वर्ष 2016 बैच के IPS अधिकारियों में सबसे कनिष्ठ के रूप में और अंकित जैन को 2017 बैच के सीधी भर्ती IPS अधिकारियों में वरिष्ठतम के रूप में रखा गया है। गृह मंत्रालय के आदेश की प्रतियां मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव, लेखा महानियंत्रक तथा पुलिस महानिदेशक समेत संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। साथ ही MP IPS Portal पर आदेश उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस आदेश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के चयनित अधिकारियों को IPS कैडर में स्थान मिलेगा और उनकी कैडर वरिष्ठता निर्धारित नियमों के अनुसार तय की जाएगी। 27 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके अधिकारियों को नियमों के तहत अधिकतम 9 वर्ष की वेटेज मिलने का आदेश दिया गया है।