SAGE PLAZA BHOPAL में तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिरी 7 पत्रकार घायल

SAGE PLAZA BHOPAL में तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिरी, 7 पत्रकार घायल 2 की हालत गंभीर

SAGE PLAZA BHOPAL में तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिरी 7 पत्रकार घायल

भोपाल: के नामी बिल्डर सेज ग्रुप में आए दिन कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं लगातार हो रही हैं। सेज युनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों के बीच गोलीबारी और पुलिस के साथ मारपीट की घटना हो या अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन को लेकर कोलार में बनी सागर ग्रीन हिल्स  कॉलोनी को जारी किया गए नोटिस की बात हो ये सभी विवाद अभी ठंडे भी नहीं पड़े की भोपाल के MP नगर स्थित SAGE PLAZA  की बिल्डिंग में 29 अप्रैल की शाम को तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गई। लिफ्ट में सवार 7 लोगों को गंभीर चोट आई। जिसमें सभी पत्रकार हैं और अपने एक पत्रकार साथी से मिलकर लौट रहे थे। इनमें से दो की हालत गंभीर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घायलों को नर्मदा और सेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना एपमी नगर पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक, पत्रकार रिजवान अहमद सिद्दीकी, सुशील त्रिपाठी, दिलीप भदोरिया, अनीता चौबे, प्रगति श्रीवास्तव, सादिया खान एक पत्रकार साथी से मिलने सागर प्लाजा स्थित ऑफिस में गए थे। वहां से लौटते समय तीसरी फ्लोर से लिफ्ट नीचे जा गिरी। हादसे में रिजवान अहमद सिद्दीकी और सुशील त्रिपाठी के पांव में गंभीर चोट है। सिद्दीकी का नर्मदा जबकि सुशील का सेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिल्डिंग में मौजूद लोगों ने बताया कि लिफ्ट गिरने की आवाज काफी तेज थी। बिल्डिंग में मौजूद स्टाफ मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। घटना ने सेज प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि यदि इतने नामी बिल्डर के ऑफिस के लिफ्ट का ये हाल है अगर नियमित जांच और मेंटेनेंस होती, तो इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था। एमपी नगर पुलिस को घायलों की सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा और टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल घायलों की प्राप्त हुई है। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।