अफसरों को सीएम यादव का संदेश-काम में दक्षता और मन में आनंद जरूरी

प्रशासनिक अकादमी में अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में सीएम मोहन यादव ने गीता और भगवान श्रीकृष्ण के उदाहरण देकर अधिकारियों को संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए कर्तव्य निभाना चाहिए।

अफसरों को सीएम यादव का संदेश-काम में दक्षता और मन में आनंद जरूरी

भोपाल: प्रशासनिक अकादमी में अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस के अवसर पर आनंद विभाग द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस संगोष्ठी में कई प्रख्यात प्रवक्ता पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी इस संगोष्ठी में शामिल हुए।

गीता के जरिए अधिकारियों को संदेश

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने भाषण में भगवान श्री कृष्ण की कथा यानि गीता का सार सुनाते हुए अपने अधिकारियों को संदेश दिया और कहा भगवान श्री कृष्ण जिस तरह से अपनी 7 अक्षिणी सेना दुर्योधन को दे चुके थे और वह सेना भी किसी से पराजित नहीं होती थी। उन्होंने अपनी सेना से कहा था की आमने-सामने रहेंगे और उस सेना ने भी अपने राजा यानि भगवान श्री कृष्ण का कहना माना, यानी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बातों ही बातों में अपने उन अधिकारियों को संदेश दिया जो शायद सही से काम नहीं करते है।

मुश्किल हालात में भी खुश रहने की सीख

इसी के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की कठिन परिस्थितियों में भी इंसान को मुस्कुराते रहना चाहिए, उन्होंने कालिया नाग का उदाहरण देते हुए कहा कि कालिया नाग के फन पर भगवान श्री कृष्ण बैठ जाते हैं और नृत्य करते हैं यानी कठिन परिस्थिति में भी इंसान को मुस्कुराते अपने जीवन का आनंद लेना चाहिए। आनंद विभाग द्वारा आयोजन किए गए इस आयोजन में विशेष तौर से गीता पर बात हुई , उन्होंने कहा स्कूल में हमेशा आनंद और खुशहाली रहती है।इस विभाग द्वारा अभी और बहुत कुछ काम बाकी हैं जो कराना हैं ।

इस वर्ष हुई थी आनंद विभाग की स्थापना

आनंद विभाग के द्वारा आज बनाए गए खुशहाली दिवस को लेकर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं हमारे काम की दक्षता बड़े और प्रशासनिक मशीनरी में कई तरह के काम के तनाव होते हैं जीवन की कठिनाइयों को भूल करके हम अपने काम की क्षमता और काम के प्रति निष्ठा के आधार पर अपने प्रत्येक समय का सदुपयोग करें और मनोस्थति भी आनंद में रहे इस भाव को लेकर आनंद विभाग की स्थापना हुई थी की 2016 के बाद इस आनंद विभाग की स्थापना हुई थी।