हाईवे पर टायर ब्लास्ट, ऑटो डिवाइडर से टकराई, 14 वर्षीय किशोर गंभीर
मऊगंज के रीवा–बनारस हाईवे पर ऑटो का टायर फटने से वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल, चालक सुरक्षित रहा।
मऊगंज जिले के रीवा–बनारस नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर अचानक हुए टायर ब्लास्ट ने खलबली मचा दी। चलती ऑटो का पिछला टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में ऑटो में सवार 14 वर्षीय शुभम उर्फ राम कोल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक बाल-बाल बचा।

हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र के खटखरी गांव के पास हुआ। घायल किशोर को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कर दिया।

