जन्मदिन पर सत्ता का संदेश,अक्षय कांति बम के केक ने खड़े किए सियासी सवाल

कांग्रेस से बीजेपी में आए अक्षय कांति बम का जन्मदिन केक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें खुद को भावी मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक बताने पर सियासी चर्चाएं तेज हो गईं।

जन्मदिन पर सत्ता का संदेश,अक्षय कांति बम के केक ने खड़े किए सियासी सवाल

इंदौर: कांग्रेस छोड़कर हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए अक्षय कांति बम के जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय कांति बम ने ऐसा केक काटा, जिसने सियासी सवालों की लंबी कतार खड़ी कर दी है।

खुद को बीजेपी का भावी मुख्यमंत्री दर्शाया

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जन्मदिन के मौके पर काटे गए केक में अक्षय कांति बम ने खुद को बीजेपी का भावी मुख्यमंत्री, भावी सांसद और भावी विधायक के तौर पर दर्शाया है। केक पर लिखे इन शब्दों ने न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं बल्कि आम जनता को भी चौंका दिया है। सवाल ये है कि क्या ये महज निजी उत्साह है या फिर सत्ता के सपनों का सार्वजनिक प्रदर्शन।