आगर मालवा में दर्दनाक हादसा : बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, 3 बच्चे समेत 8 की मौत
Agar- Malwa Accident : इस हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।
Agar- Malwa Accident : मध्य प्रदेश। आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, मां बगलामुखी मंदिर के पास तेज बारिश के बाद उफनाए बरसाती नाले में श्रद्धालुओं की कार बह गई। इस हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, ये श्रद्धालु नलखेड़ा दर्शन के लिए आए थे।
दर्दनाक हादसानलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर, इनमें 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।#AgarMalwa #Nalkheda #Accident @DrMohanYadav51 @SP_AgarMalwa pic.twitter.com/G0tVsYA7bC
— Monu Lodhi ???????? (@monu_lodh) September 19, 2026

