भोपाल में मानस भवन की 70 साल पुरानी बस्ती हटाने की कार्रवाई

भोपाल में मानस भवन की 70 साल पुरानी बस्ती हटाई जा रही। कार्रवाई शुरू, बैरिकेडिंग और वॉटर कैनन तैनात। रहवासियों ने ताला लगाकर घर छोड़ा।

भोपाल में मानस भवन की 70 साल पुरानी बस्ती हटाने की कार्रवाई

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन की बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार 2 मई से शुरू हो गई है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी है और आवाजाही रोक लगा दी गई है। कार्रवाई के विरोध में देर रात पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी सहित कांग्रेस के नेता धरने पर बैठ गए। एक युवक टावर पर चढ़ गया, जिसे पुलिस ने समझाकर उतारा।

रहवासियों ने घरों में ताला लगाकर सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी है। यहां 27 परिवारों को हटाकर भौंरी, कलखेड़ा और मालीखेड़ी में शिफ्ट किया जाना है। करीब 70 साल पुरानी इस बस्ती को हटाने के लिए 95 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

वहीं, बस्ती में रहने वाले जिन महिला, पुरुष और बच्चों को अंदर जाने नहीं दिया गया है वो पॉलिटेक्निक चौराहा के पास धूप में बीच रोड पर बैठकर धरना-प्रदर्शन कर रहें हैं।

खबर लगातार अपडेट हो रही है