भोपाल में मंत्री विजय शाह के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बंगले की नेम प्लेट पर पोती कालिख

भोपाल में युवा कांग्रेस ने विवादित बयान देने वाले मंत्री कुंवर विजय शाह के बंगले की नेम प्लेट पर कालिख पोती और नारेबाजी कर इस्तीफा देने की मांग की।

भोपाल में मंत्री विजय शाह के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बंगले की नेम प्लेट पर पोती कालिख

भोपाल: मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। भोपाल में युवा कांग्रेस ने उनके खिलाफ मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के भोपाल जिला अध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंत्री विजय शाह के बंगले तक पहुंचे और वहां विरोध दर्ज कराया।

विवादित मंत्री के नेम प्लेट पर कांग्रेस ने पोति कालिख 

बता दे कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान से नाराज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के बंगले की नेम प्लेट पर कालिख पोत दी। मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड कार्यकर्ताओं को रोक नहीं पाए और प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए विरोध जताते रहे।

सरकार मंत्री को बचाने में लगी-अमित खत्री

इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “विजय शाह मुर्दाबाद” और “विजय शाह इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा मंत्री विजय शाह ने देश की बेटी सोफिया कुरैशी का अपमान किया। सोफिया ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया और उसे अपमानित करने वाले मंत्री को मध्य प्रदेश की मोहन सरकार बचाने में लगी हुई है। 

विजय शाह को सरकार का संरक्षण-युवा कांग्रेस 

युवा कांग्रेस का आरोप है कि पिछले छह महीनों से सरकार मंत्री विजय शाह को संरक्षण दे रही है, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि जब तक मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।अमित खत्री ने साफ कहा कि यदि विजय शाह ने इस्तीफा नहीं दिया. तो युवा कांग्रेस उनका विरोध और तेज करेगी और सार्वजनिक रूप से उनका मुंह काला करने तक का कदम उठाया जाएगा।