ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख रुपए की सामग्री जब्त
भोपाल के अयोध्यानगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बडी कार्रवाई की है. कॉल सेंटर पर दबिश देकर सट्टे में उपयोग होने वाली विभिन सामग्री, कैश सहित लगभग 50 लाख रुपए का मसरुका जब्त किया है.
भोपाल के अयोध्यानगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बडी कार्रवाई की है. कॉल सेंटर पर दबिश देकर सट्टे में उपयोग होने वाली विभिन सामग्री, कैश सहित लगभग 50 लाख रुपए का मसरुका जब्त किया है. मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
- पुलिस ने आरोपियों के पास से ऑनलाइन सट्टा में प्रयुक्त 40 मोबाइल, 80 सिम, 177 एटीएम कार्ड, 5 लेपटाप, 2 कार और 3.54 लाख रुपए नगदी सहित लगभग 50 लाख रुपए का सामान जब्त किया है.
- आरोपी ने इंस्टाग्राम, टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन गेम पर सट्टे का पैनल प्राप्त कर सट्टा चला रहे थे.
- आरोपियों की टीम में छत्तसगढ़ के बालोदा, भाटापारा और एमपी के छिंदवाडा और बैतुल जिले के निवासी हैं.
- पुलिस से बचने के लिए फर्जी अकाउंट, फर्जी सिम का इस्तेमाल कर ट्रांजेक्सन और व्हाट्सएप से कॉन्टेक्ट करते थे.
- पुलिस ने लगभग 15 लाख रुपए आनलाईन फ्रीज कराए हैं.

