मध्य प्रदेश के DGP कैलाश मकवाना की मां का निधन

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की मां गंगा मकवाना का निधन

मध्य प्रदेश के DGP कैलाश मकवाना की मां का निधन

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना की माताजी, गंगा मकवाना का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और इंदौर के अपोलो अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने DGP कैलाश मकवाणा की माताजी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। CM ने बाबा महाकाल से दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।