सऊदी के रियाद एयरपोर्ट पर ब्लास्ट में 12 मौत : 300 लोग घायल, 24 घंटे में 200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल

Saudi Riyadh Airport Blast : सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को फिर हमला हुआ। धमाके में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

सऊदी के रियाद एयरपोर्ट पर ब्लास्ट में 12 मौत : 300 लोग घायल, 24 घंटे में 200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल

Saudi Riyadh Airport Blast : रियाद। सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को फिर हमला हुआ। धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। मृतकों में 4 सऊदी, 2 बांग्लादेशी और अमेरिका, फिलिस्तीन, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया व सूडान के एक-एक नागरिक शामिल हैं। हमले के बाद एयरपोर्ट खाली कराया गया और उड़ानें रोक दी गईं। बीते 24 घंटे में कम से कम 225 उड़ानें रद्द हुईं। रियाद एयरपोर्ट पर बीते 20 दिन में यह चौथा हमला है। अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि हूती विद्रोहियों के हाथ होने का शक है।

हूतियों पर शक और चेतावनी

हूती विद्रोहियों ने इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को चेतावनी दी थी कि सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में उड़ानें चलाने के गंभीर नतीजे हो सकते हैं। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के समर्थन वाली सरकारी सेना के बीच लड़ाई तेज हो गई है। सऊदी अरब अपने लड़ाकू विमानों से हूतियों के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है। इसका मकसद लाल सागर के पास हूतियों के कब्जे वाले इलाकों को वापस लेना और बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट पर उनका दबदबा कम करना है।

हमले के बाद ट्रम्प बोले- मैं खुश नहीं

सऊदी अरब ने अमेरिका से मदद मांगी है। शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह अच्छा नहीं है और वे खुश नहीं हैं। अमेरिका ने फिलहाल सैन्य मदद का कोई संकेत नहीं दिया। अमेरिका ने फिलहाल इस संर्घष से दूरी बनाई हुई है।

एयरलाइंस का फैसला

एयर इंडिया, फ्लाईदुबई, लुफ्थांसा ग्रुप और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने रियाद और अन्य सऊदी एयरपोर्ट के लिए उड़ानें रोक दी हैं। यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी ने चेतावनी बढ़ाई है। एजेंसी के मुताबिक, हूती विद्रोही अब सऊदी अरब के अंदर तक हमले करने में सक्षम हैं और उनका ध्यान एयरपोर्ट जैसे विमानन ठिकानों पर भी बढ़ा है।

इससे पहले कब-कब हुए हमले 

19 सितंबर को ईंधन भंडारण क्षेत्र के पास हमला हुआ। 7 अक्टूबर को रियाद और आभा एयरपोर्ट पर हमला हुआ, जिसमें एक सूडानी की मौत हुई। 8 अक्टूबर को दो हमले हुए, जिनमें सऊदी पायलट समेत तीन सऊदी नागरिक मारे गए।