Stock Market Today: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, मेटल शेयरों में भारी बिकवाली

शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, जहां सेंसेक्स 300 अंक से अधिक और निफ्टी 100 अंक से ज्यादा फिसल गया। ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली हावी रही, जबकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया।

Stock Market Today: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, मेटल शेयरों में भारी बिकवाली
google

13 जुलाई, सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,200 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 100 अंक की गिरावट के साथ 24,100 पर कारोबार कर रहा है।

सबसे ज्यादा बिकवाली ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिल रही है। आज Nifty Metal Index सबसे ज्यादा गिरा है। 2.1% की गिरावट के साथ Tata Steel टॉप लूजर्स की लिस्ट में बना हुआ है। वहीं, SAIL और Coal India में भी आज भारी गिरावट देखी जा रही है।

हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ हुए समझौते को खत्म करने का ऐलान किया था। इसके बाद से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमत 4% चढ़कर दोबारा 79 डॉलर के करीब पहुंच गई है।