Jabalpur News : जबलपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सिविल ड्रेस में कानून का गलत इस्तेमाल करने का आरोप

Jabalpur News : इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस के बहार जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। यह पूरा मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Jabalpur News : जबलपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सिविल ड्रेस में कानून का गलत इस्तेमाल करने का आरोप

Jabalpur News : जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। यहां सिविल ड्रेस में दारु पीकर कानून का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। यह पूरा मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान 'तानाशाही- गुंडागर्दी नहीं चलेगी' के नारे लगाए गए।