भोपाल में 78वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा शुरू

भोपाल के ईटखेड़ी में फजर की नमाज के बाद 78वां आलमी तबलीगी इज्तिमा शुरू हो गया। 17 नवंबर तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम में लगभग 12 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। इंडोनेशिया, केन्या, मलेशिया, सऊदी अरब, ईरान, मोरक्को सहित 19 देशों से जायरीन (श्रद्धालु) पहुंच चुके हैं और अभी भी लोगों का आना जारी है।

भोपाल में 78वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा शुरू

भोपाल के ईटखेड़ी में फजर की नमाज के बाद 78वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा शुरू हो गया। 17 नवंबर तक चलने वाले बड़े धार्मिक कार्यक्रम में लगभग 12 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। इंडोनेशिया, केन्या, मलेशिया, सऊदी अरब, ईरान, मोरक्को सहित 19 देशों से जायरीन (श्रद्धालु) पहुंच चुके हैं और अभी भी लोगों का आना जारी है।

इस बार इज्तिमा का प्रबंधन पहले से ज्यादा बड़ा और व्यवस्थित है। मुख्य पंडाल 120 एकड़ में बनाया है, जबकि 350 एकड़ में पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है। दिल्ली विस्फोट के बाद रेलवे स्टेशन से इज्तिमा स्थल तक कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। भोपाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क है।

पुलिस प्रशासन और आयोजन समिति ने भीड़ नियंत्रण के लिए एकतरफा रूट प्लान, पार्किंग गाइडलेंस और वॉलंटियर्स की बड़ी टीम तैयार की है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कैंप भी लगाया है।