भोपाल की JK रोड पर सुरजीत होंडई शोरुम का कब्जा, आम जनता की परेशानियाँ बढ़ीं
मध्यप्रदेश सरकार ने करोड़ों की लागत से भोपाल में JK रोड का निर्माण कराया। यह सड़क खासतौर पर राहगीरों और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। प्रशासन का इस और कोई ध्यान नही है।
भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने करोड़ों की लागत से भोपाल में JK रोड का निर्माण कराया। यह सड़क खासतौर पर राहगीरों और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर विकसित की गई थी, अब सड़क मूल उद्देश्य से पूरी तरह भटक गई है। इस सड़क पर अब सुरजीत होंडई शोरुम का कब्जा जम गया है, जिसके कारण आम लोगों और वाहन चालकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शोरूम के बाहर गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं।

शोरूम की गाड़ियाँ सड़क पर की जाती पार्क
सुरजीत होंडई शोरुम की गाड़ियाँ अक्सर सड़क पर पार्क की जाती हैं, जिससे भयानक ट्रैफिक जाम और मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति बन जाती है। आम जनता के टैक्स के पैसे से बनी इस सड़क का उपयोग अब वाहन चालकों और राहगीरों के बजाय शोरूम की सुविधा के लिए हो रहा है। शोरूम संचालक की दबंगई के आगे प्रशासन असहाय नजर आ रहा है। जिसकी बदौलत लाचार प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

आखिर कब हटेगी सड़क से अवैध पार्किंग
अगर इस प्रकार का अतिक्रमण जारी रहा, तो न केवल JK रोड का मूल उद्देश्य प्रभावित होगा, बल्कि यह सड़क आम जनता के लिए असुरक्षित और असुविधाजनक भी बन जाएगी। अब यह देखना बाकी है कि कब तक प्रशासन शोरूम के दबाव के बावजूद आम जनता की सुविधा के लिए सक्रिय कदम उठाता है और यह सड़क फिर से खुली और सुरक्षित मार्ग के रूप में आम नागरिकों के लिए उपलब्ध होती है। और कब इस सड़क से सुरजीत होंडई शोरुम का कब्जा हटता है।
sanjay patidar 
