नकली वसीयत बनाकर पिता की जायदाद से किया बेदखल, करिश्मा के बच्चो को दावा
दिल्ली हाई कोर्ट में अभिनेता संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद में एक और बड़ा मोड़ आ गया है। करिश्मा कपूर के बच्चों द्वारा दायर याचिका पर कोर्ट ने संजय की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर समेत सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है और दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
दिल्ली हाई कोर्ट में संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। करिश्मा कपूर के बच्चों द्वारा दाखिल की गई याचिका पर कोर्ट ने संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर दिया है। कोर्ट ने सभी को दो सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई की तारीख 9 अक्टूबर तय की गई है।

कोर्ट का आदेश: चल-अचल संपत्ति की जानकारी दें प्रिया
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया सचदेव को आदेश दिया है कि वे संजय कपूर की पूरी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा कोर्ट में पेश करें। इसमें उनके द्वारा होल्ड की जा रही कोई भी संपत्ति, शेयर और निवेश शामिल होंगे।
हालांकि, प्रिया के वकील राजीव नायर ने कोर्ट में इसका विरोध करते हुए कहा कि यह सिविल सूट “मेनटेनेबल” ही नहीं है।

यह भी पढ़ें- बेटी की डेटिंग रूमर्स पर श्वेता तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, कहा किसी भी लड़के से...
वसीयत को लेकर बच्चों का गंभीर आरोप
करिश्मा कपूर के बच्चों का आरोप है कि उनकी सौतेली मां प्रिया ने एक जाली वसीयत बनवाई है, जिससे उन्हें पिता की संपत्ति से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है। बच्चों के वकील ने कोर्ट में बताया कि पहले संपत्ति के दस्तावेज देखने के लिए एक गोपनीयता समझौते (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) पर साइन करने की शर्त रखी गई, जिसे बच्चों ने ठुकरा दिया।
इसके बाद अचानक यह बताया गया कि एक वसीयत मौजूद है, लेकिन उसकी कॉपी देने से इनकार कर दिया गया।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी पर विवाद: करिश्मा कपूर के बच्चों ने की दिल्ली हाईकोर्ट से अपील
ट्रस्ट मीटिंग में हुए खुलासे
संपत्ति से जुड़ी कुछ जानकारी एक ट्रस्ट के तहत रखी गई है। इस संबंध में दिल्ली के ताज मानसिंह होटल में एक बैठक हुई थी, जिसमें करिश्मा कपूर भी मौजूद थीं। उस समय बताया गया था कि कोई वसीयत मौजूद नहीं है।
बैठक के दौरान ट्रस्ट डीड साझा नहीं की गई, सिर्फ उसके कुछ प्रावधान (provisions) बताए गए। बाद में प्रिया की ओर से अचानक बताया गया कि एक वसीयत मिली है, जो हाल ही में उन्हें सौंपी गई थी, लेकिन उसकी प्रति देने से इनकार कर दिया गया।
AIPL कंपनी में एमडी नियुक्ति पर भी सवाल
बच्चों की याचिका में यह भी दावा किया गया है कि प्रिया सचदेव को 13 जुलाई से AIPL नामक कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया गया है और उन्हें एक करोड़ रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जा रहा है।
The National Artificial Intelligence Mission underscores India’s continued commitment to harnessing AI for socio- economic development, inclusive growth, and strengthening digital infrastructure. The Mission focuses on democratising AI access, improving public service delivery… pic.twitter.com/b4vOEzzwl5
— Confederation of Indian Industry (@FollowCII) May 29, 2025
यह भी पढ़ें- इस अक्टूबर बॉलीवुड का दिवाली गिफ्ट! ये फिल्में करेंगी धमाल
बच्चों का कहना है कि संजय कपूर हमेशा अपनी संपत्ति अपने बच्चों के लिए सुरक्षित रखने की बात करते थे, ऐसे में यह अचानक सामने आई वसीयत संदिग्ध लगती है।
वकील का दावा: 1900 करोड़ रुपये पहले ही ट्रांसफर किए जा चुके
प्रिया सचदेव के वकील ने कोर्ट में बताया कि मुकदमा दायर होने से छह दिन पहले ही ट्रस्ट से 1900 करोड़ रुपये की संपत्ति करिश्मा कपूर के बच्चों के नाम ट्रांसफर की जा चुकी है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि संजय कपूर की आखिरी पत्नी होने के नाते प्रिया और उनके 6 वर्षीय बेटे के भी अधिकार हैं।

साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक दस्तावेज कोर्ट में समय रहते प्रस्तुत किए जाएंगे।
संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी लगाए गंभीर आरोप
संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी मामले में दखल देते हुए आरोप लगाया है कि उनसे कुछ दस्तावेज जबरन साइन कराए गए थे। उन्होंने दावा किया कि 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति में उनका भी हक बनता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 500 करोड़ रुपये के शेयर सिंगापुर की एक संस्था को बेचे गए, लेकिन उनसे इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई।

Saba Rasool 
